सेवा शर्तें
आखिरी बदलाव: 13 अगस्त 2026
Auraiya.up.in एक सामुदायिक पोर्टल है, जिसे AIO Solution चलाता है। यह कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है। पोर्टल इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप ये शर्तें मानते हैं।
खाता
खाता मोबाइल OTP से बनता है। नंबर आपका अपना होना चाहिए। खाते से जो भी होगा, जिम्मेदारी आपकी है।
सबडोमेन और ईमेल प्लान
- नाम पहले आओ, पहले पाओ। आधिकारिक जैसे लगने वाले नाम (dm, police, sarkar वगैरह) ब्लॉक हैं। छोटे और खास नाम प्रीमियम रेट पर मिलते हैं और उनमें KYC लगती है।
- सबडोमेन किराये का पता है, आपकी संपत्ति नहीं। प्लान चलता रहेगा तो पता आपका रहेगा।
- प्लान खत्म होने पर 7 दिन की मोहलत मिलती है, फिर साइट और ईमेल बंद हो जाते हैं। रिफंड की बात रिफंड नीति में है।
क्या नहीं चलेगा
धोखाधड़ी, गैरकानूनी सामग्री, किसी और के नाम से साइट बनाना, स्पैम, और सरकारी संस्था होने का दिखावा। ऐसा मिलने पर साइट हटाई जा सकती है, गंभीर मामलों में बिना पहले बताए। पूरी बात कंटेंट और टेकडाउन नीति में है।
सामग्री
आपकी लिखी चीज़ आपकी है। पोर्टल पर छापने के लिए आप हमें उसे दिखाने की अनुमति देते हैं। खबरें और टिप्पणियां मॉडरेशन से गुजरती हैं।
जिम्मेदारी की सीमा
हम पोर्टल को चालू और सही रखने की पूरी कोशिश करते हैं, पर मंडी भाव, नंबर और सूचनाएं बदलती रहती हैं। किसी जानकारी पर बड़ा फैसला लेने से पहले पुष्टि कर लें। गलती दिखे तो बताएं, हम सुधार देंगे।
ये शर्तें भारतीय कानून के तहत हैं। विवाद की स्थिति में क्षेत्राधिकार औरैया, उत्तर प्रदेश का होगा।
आखिरी बदलाव: 30 अग. 2026