कंटेंट और टेकडाउन नीति
आखिरी बदलाव: 13 अगस्त 2026
पोर्टल पर सामग्री
खबरें, टिप्पणियां, विज्ञापन और कार्यक्रम छपने से पहले मॉडरेशन से गुजरते हैं। झूठी खबर, नफरत फैलाने वाली बात, किसी की निजी जानकारी, और अश्लील सामग्री नहीं छपती। मॉडरेटर का फैसला अंतिम है, पर उस पर शिकायत अधिकारी के यहां अपील हो सकती है।
ग्राहकों की साइटें
सबडोमेन वाली साइटें ग्राहक खुद चलाते हैं और सामग्री की जिम्मेदारी उन्हीं की है। फिर भी ये सीमाएं सब पर लागू हैं:
- सरकारी संस्था या अधिकारी होने का दिखावा नहीं
- धोखाधड़ी, नकली सामान, गैरकानूनी धंधा नहीं
- किसी और के नाम या ब्रांड की नकल नहीं
टेकडाउन कैसे होता है
रिपोर्ट मिलने पर हम 48 घंटे में देखते हैं। नियम टूटा है तो पहले साइट मालिक को सुधारने का मौका (7 दिन), गंभीर मामलों में साइट तुरंत निलंबित। अदालत या सक्षम प्राधिकारी का आदेश आए तो उसी के मुताबिक।
रिपोर्ट करने के लिए: [email protected], लिंक और वजह के साथ।
आखिरी बदलाव: 30 अग. 2026