कुकी और ट्रैकिंग नीति
आखिरी बदलाव: 13 अगस्त 2026
हम आंकड़े खुद जुटाते हैं, अपने ही सर्वर पर। कोई Google Analytics नहीं, कोई विज्ञापन कंपनी का ट्रैकर नहीं।
क्या-क्या दर्ज होता है
- कौन सा पेज खुला और कब
- डिवाइस का प्रकार (मोबाइल, टैबलेट, डेस्कटॉप)
- किस वेबसाइट से आए (रेफरर)
- WhatsApp या कॉल बटन दबा, फॉर्म भेजा, ऐसे इस्तेमाल के आंकड़े
क्या दर्ज नहीं होता
नाम या नंबर आंकड़ों से नहीं जुड़ता। विज़िट की पहचान एक बेतरतीब कोड से होती है जो ब्राउज़र बंद करते ही मिट जाता है (sessionStorage)। हम IP से पहचान नहीं जोड़ते, न ही ब्राउज़र फिंगरप्रिंटिंग करते हैं।
कुकी और लोकल स्टोरेज
- लॉगिन कुकी: ताकि हर पेज पर दोबारा लॉगिन न करना पड़े। जरूरी कुकी है।
- आपकी पसंद: भाषा, डार्क मोड, अक्षरों का आकार। यह आपके ही ब्राउज़र में रहती है, हमारे पास नहीं आती।
यही पूरी सूची है। इसमें कुछ जुड़ेगा तो यह पेज पहले बदलेगा।
आखिरी बदलाव: 30 अग. 2026