गोपनीयता नीति
आखिरी बदलाव: 18 अगस्त 2026
हम क्या-क्या जानकारी लेते हैं
जितनी जरूरत है, बस उतनी।
- खाता: नाम और मोबाइल नंबर (OTP लॉगिन के लिए)। ईमेल तब, जब आप खुद दें।
- खरीदारी: प्लान, भुगतान की रसीदें और GST इनवॉइस। कार्ड या UPI की जानकारी हम तक कभी नहीं आती, वह सीधे पेमेंट गेटवे (जैसे Razorpay) के पास जाती है।
- आपकी लिखी चीज़ें: खबरें, टिप्पणियां, विज्ञापन, शिकायतें। जो आप सार्वजनिक करते हैं, वह सार्वजनिक ही है।
- विज़िट के आंकड़े: कौन सा पेज खुला, किस डिवाइस से, किस साइट से आए। इस पर पूरी बात कुकी और ट्रैकिंग नीति में है। छोटी बात यह कि हम कोई थर्ड-पार्टी ट्रैकर नहीं चलाते।
- भेजे गए संदेशों का रिकॉर्ड: जब हम आपको OTP, SMS या ईमेल भेजते हैं, तो सुरक्षा के लिए उसका रिकॉर्ड रहता है: किस नंबर या ईमेल पर क्या गया, किस सेवा (MSG91 या Twilio) से गया, और भेजवाने वाले का IP पता, प्रॉक्सी के पीछे का IP और डिवाइस की जानकारी। इसी से OTP के गलत इस्तेमाल और धोखाधड़ी की जांच हो पाती है। यह रिकॉर्ड सिर्फ़ एडमिन देख सकते हैं।
यह जानकारी कहां जाती है
कहीं नहीं बिकती। हम इसे सिर्फ़ पोर्टल चलाने, आपका प्लान सेट करने और कानूनन जरूरी होने पर इस्तेमाल करते हैं। भुगतान गेटवे और SMS भेजने वाली सेवा को उतना ही मिलता है जितना उनके काम के लिए चाहिए।
आपके अधिकार
अपना डेटा देखना हो, निकलवाना हो या खाता हटवाना हो, [email protected] पर लिखें। हम 7 दिन में जवाब देते हैं। खाता हटाने पर GST इनवॉइस जैसे कानूनन जरूरी रिकॉर्ड ही बचे रहेंगे, बाकी सब जाएगा।
बच्चे
18 साल से कम उम्र वालों के लिए खाता नहीं है।
कोई सवाल? शिकायत अधिकारी से बात करें या [email protected] पर लिखें।
आखिरी बदलाव: 30 अग. 2026