रिफंड और रद्दीकरण नीति
आखिरी बदलाव: 13 अगस्त 2026
सीधी बात
- 7 दिन में मन बदल गया? पहली खरीद पर, अगर सबडोमेन अभी सेट नहीं हुआ या तकनीकी दिक्कत से चालू नहीं हो पाया, पूरा पैसा वापस।
- सेटअप हो चुका है? फिर उस अवधि का पैसा वापस नहीं होता, क्योंकि नाम आपके लिए बुक हो चुका और सेवाएं चालू हो चुकीं।
- रिन्यूअल गलती से हो गया? रिन्यूअल के 48 घंटे के अंदर बता दें तो रिन्यूअल की रकम वापस कर देंगे।
- हमारी तरफ से सेवा बंद हुई (नियम तोड़े बिना)? बची अवधि का हिसाब करके पैसा वापस।
रिफंड कैसे मिलता है
जिस तरीके से भुगतान किया था, उसी में वापस जाता है। बैंक के हिसाब से 5 से 7 कामकाजी दिन लग जाते हैं। GST इनवॉइस पहले बन चुका हो तो क्रेडिट नोट बनता है।
रद्द करना
प्लान कभी भी डैशबोर्ड से रद्द कर सकते हैं। चालू अवधि पूरी चलेगी, अगली बार पैसा नहीं कटेगा। हम ऑटो-डेबिट नहीं करते, हर रिन्यूअल आप खुद करते हैं।
रिफंड मांगने के लिए [email protected] पर इनवॉइस नंबर के साथ लिखें।
आखिरी बदलाव: 30 अग. 2026