मुख्य सामग्री पर जाएं
मंडी भाव30 अग. 2026, 09:18 am·71 बार पढ़ी गई

सरसों 5,650 तक बिकी, आढ़ती बोले अभी रुके रहो

गेहूं 2,275 पर टिका है। आलू में हल्की नरमी।

औरैया डेस्क

औरैया मंडी, बुधवार। सरसों आज 5,650 रुपये क्विंटल तक बिक गई। पिछले बुधवार से करीब 150 रुपये ऊपर। गल्ला मंडी के आढ़ती सुरेश चंद्र का कहना था, "मिलों की डिमांड बनी है, जिसके पास माल रुका है वो हफ्ता भर और रुक जाए।" हालांकि छोटे किसान बेच ही रहे हैं, क्योंकि स्कूल की फीस और खाद का टाइम भी यही है। गेहूं 2,275 पर जस का तस। आलू 1,080 से 1,240 के बीच रहा, कोल्ड स्टोर वाले माल में नरमी है। धान की आवक अभी शुरू नहीं हुई। किसान भाई ताजा भाव रोज सुबह 10 बजे इसी पेज पर देख सकते हैं। भाव में गड़बड़ी दिखे तो हमें बताएं।

टिप्पणियां (0)