सहार के 12 गांवों में अमृत सरोवर बनकर तैयार, अब पौधे लगेंगे
बारिश से पहले घाट और सीढ़ियों का काम निपट गया।
औरैया डेस्क
सहार ब्लॉक में अमृत सरोवर योजना के 12 तालाब बनकर तैयार हैं। हर सरोवर पर घाट, सीढ़ियां और झंडा स्थल बना है। बीडीओ दफ्तर के मुताबिक अगली किस्त उन गांवों के लिए है जहां काम अधूरा रह गया।
अब किनारों पर नीम, पीपल और बरगद लगाए जाने हैं। देखभाल किसके जिम्मे होगी, यह प्रधानों को तय करना है। बिरिया डांडा के प्रधान ने बताया कि उनके यहां स्कूल के बच्चों के नाम पर पौधे लगाने की सोच रहे हैं, ताकि बच्चे ही उन्हें पालें।