NTPC दिबियापुर: अप्रेंटिस के 45 पद, 25 अगस्त आखिरी तारीख
ITI पास के लिए। फिटर के 18, इलेक्ट्रीशियन के 15, वेल्डर के 12 पद।
औरैया डेस्क
NTPC औरैया (दिबियापुर) में अप्रेंटिसशिप निकली है। कुल 45 पद: फिटर 18, इलेक्ट्रीशियन 15, वेल्डर 12।
आवेदन apprenticeshipindia.gov.in पर करना है, आखिरी तारीख 25 अगस्त। ITI पास जरूरी, उम्र 18 से 25। स्टाइपेंड करीब 9,000 महीना, ट्रेनिंग साल भर की।
फॉर्म भरने में दिक्कत हो तो नजदीकी CSC सेंटर मदद कर देता है, 30-40 रुपये लगते हैं।