मुख्य सामग्री पर जाएं
शिक्षा29 अग. 2026, 11:18 pm·60 बार पढ़ी गई

ककोर, बेला और अछल्दा के तीन बच्चे नवोदय पहुंचे

औरैया डेस्क

नवोदय की कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आया तो तीन घरों में मिठाई बंटी। तीनों बच्चे सरकारी प्राथमिक स्कूलों के हैं। ककोर के मास्टर रामनरेश शाम को अलग से तैयारी कराते थे। बकौल उनके, "रट्टा नहीं, सवाल समझना सिखाया।" अगले सत्र का बैच फिर बैठेगा, आसपास के गांवों के बच्चे भी आ सकते हैं। स्कूल में मिल लें।

टिप्पणियां (0)