मुख्य सामग्री पर जाएं
कार्यक्रम29 अग. 2026, 08:18 am·62 बार पढ़ी गई

देवकली का सावन मेला 18 से, मंदिर रोड शाम को बंद रहेगी

करीब 200 दुकानें लगेंगी। भारी वाहन शाम 4 से रात 10 बजे तक नहीं जा सकेंगे।

औरैया डेस्क

देवकली मंदिर का सावन मेला 18 तारीख से लग रहा है। समिति ने सफाई और लाइटिंग शुरू करा दी है। झूले और खाने के स्टॉल इस बार भी मैदान के पूर्वी हिस्से में रहेंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मंदिर रोड पर शाम 4 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रखने का फैसला किया है। बाइक-टैंपो जा सकेंगे। मेले की तस्वीरें भेजनी हों तो पोर्टल पर लॉगिन करके खबर के साथ भेजें, अच्छी तस्वीरें छापेंगे।

टिप्पणियां (0)